भारतीय लोग इस साल पाकिस्तान की दाल का मजा नहीं लूट सकेंगे। पाकिस्तान सरकार ने दलहन के निर्यात पर रोक लगा दी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शौकत अजीज की अध्यक्षता में हुई इकॉनॉमिक को आर्डिनेशन कमेटी की बैठक में फैसला किया गया कि पाकिस्तान में बेहतर फसल होने के बावजूद दलहन का सरप्लस निर्यात नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि घरेलू बाजार में दलहन को आम आदमी की पहुंच में रखने के लिए यह फैसला किया गया। पाकिस्तान से दलहन न आने की खबर से भारतीय दलहन बाजार में सेंटीमेंट में सुधार देखा जा रहा है। मध्य प्रदेश की इंदौर मंडी में चना 2275 रुपए प्रति क्विंटल बोला जा रहा है जो 15/20 रुपए सुधरा हुआ है। इसी तरह मसूर 50 रुपए बढ़कर 2560 रुपए, तुअर 2375 रुपए और उड़द 2750/2800 रुपए क्विंटल बिक रही है। इस साल पाकिस्तान से चने का आयात होने की पहले की खबरों से जहां चना गिरकर 2235 रुपए क्विंटल तक गिर गया था अब इसमें सुधार की गुंजाइश दिखाई दे रही है। इस साल चना ऊपर में 2550 रुपए क्विंटल बिका था। पाकिस्तान से दलहन न आने से अब चने में कम से कम सौ रुपए क्विंटल का सुधार तय है।
May 11, 2007
पाकिस्तानी दाल का मजा नहीं ले सकेंगे आप
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



0 comments:
Post a Comment